समाचार ब्यूरो
05/03/2022  :  13:02 HH:MM
अब लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में रंग रोगन, अयोध्या में भी रंगों का खेल
Total View  1419


पार्क में लगे लाइट और साउंड सिस्टम सही किए जाने लगे तो राजनीतिक गलियारों में कान खड़े होने ही थे। एक अफसर ने कहा- ‘इसमें नया क्या है?’ उनका कहना है कि सरकार बदलने की आहट सबसे पहले नौकरशाही भांप लेती है और यहां भी ऐसा दिख रहा है तो आश्चर्य क्या। हालांकि कई बार ऐसे आकलन गलत भी साबित हुए हैं! लोहिया या जनेश्वर मिश्र पार्क की हलचल की किसी ने पुष्टि तो नहीं की लेकिन कर्मचारियों ने इतना तो बताया ही कि अचानक कुछ लोग आए थे और कुछ काम हुआ था। कुछ लाइट बदली गईं, लेकिन इससे ज्यादा बताने को कोई तैयार नहीं हुआ।जनादेश किसके पक्ष में जाएगा, इसकी तस्वीर तो मतगणना के बाद ही साफ हो सकेगी। पर ब्यूरोक्रेसी में मौजूद राजनीतिक मौसम विज्ञानी अपने-अपने अंदाज में हवा का रूख भांप रहे हैं। उसके अनुरूप चलने की कोशिश कर रहे हैं। पंचम तल से लेकर गृह विभाग के कारिंदों से तो यहीं संकेत मिल रहे हैं। यानी अयोध्या में जिलाधिकारी आवास पर लगे बोर्ड के बदलते रंग से निकली आहट आगे बढ़ती दिखायी दे रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8125219
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित