04/03/2022  :  20:33 HH:MM
केजरीवाल सरकार ने राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का किया सम्मान, दिल्ली सरकार द्वारा वितपोषित कॉलेजों के 17 प्रवक्ताओं को मिला अवार्ड
Total View  2406


शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते है और दिल्ली में केजरीवाल सरकार में इन राष्ट्र निर्माताओं को उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर सम्मानित करने की परम्परा का पालन करती है| इस दिशा में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को ‘सम्मान व्याख्याताओं का’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार द्वारा वितपोषित कॉलेजों व राज्य विश्वविद्यालयों में शानदार काम करने वाले 17 लेक्चरर्स को सम्मानित किया| इस अवसर पर श्री सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान रहा है| हमारे शिक्षक अपने कामों से लाखों जिंदगियों को प्रभावित करते है| हमारे शिक्षक देश की नीँव हमारे बच्चों को तैयार करते है | उन्होंने कहा कि दिल्ली में नॉलेज बेस्ड सोसाइटी के निर्माण में हमारे कॉलेजों की फैकल्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसलिए उन्हें सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है| उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का विज़न शिक्षा के माध्यम से देश को बदलना है और हम इस दिशा में हमारे सभी शिक्षक अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपना योगदान दे रहे है 019 में केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य कॉलेज प्रवक्ताओं  के शानदार योगदान को स्वीकार करना है जो दिल्ली में उच्च शिक्षा के माध्यम से ऐसे समाज का निर्माण कर रहे जहाँ एजुकेशन में एक्सीलेंस को महत्व दिया जाता है। साथ ही इस सम्मान का उद्देश्य न केवल अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रवक्ताओं  को पुरस्कृत करना और उन्हें सार्वजनिक रूप से पहचानना है, बल्कि उन्हें भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6882407
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित