04/03/2022  :  12:08 HH:MM
न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद जेलेंस्की से बाइडेन ने की बात
Total View  2405

UK ने की तुरंत UNSC की बैठक बुलाने की मांग
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि रूस ने जापोरीज्ज्या न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया जो खतरनाक साबित हो सकता है। यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर हुए हमले के मुद्दे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से अमेरिकी राष्ट्रपति ने बात की। बाइडेन ने कहा कि रूस को इस इलाके में कार्रवाई को तत्काल रोकना होगा और वहां मौजूद फायर फाइटर्स को आग बुझाने का मौका देना होगा। जेलेंस्की से बातचीत अलावा बाइडेन ने NNSA के साथ एक अहम बैठक भी की। मीटिंग में जापोरीज्ज्या के न्यूक्लियर प्लांट में हुए हमले को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि रूस को छोड़कर किसी देश ने आजतक न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला नहीं किया है। ऐसा मानव इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि एक आतंकी स्टेट ने परमाणु आतंक का सहारा लिया है। वहीं, यूके ने इस मुद्दे पर तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है।यूक्रेन के मुताबिक, जापोरीज्ज्या में न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद प्लांट के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में आग लग गई। हमले के बाद यूक्रेन ने कहा कि जापोरीज्ज्या के न्यूक्लियर प्लांट को सुरक्षित कर दिया गया है। फिलहाल वहां पर कोई खतरा नहीं है। हालांकि उनका कहना है कि हमले के बाद वहां आग जरूर लगी हुई है, लेकिन रिएक्टर्स अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1160307
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क