18/11/2021  :  11:42 HH:MM
निरोगिता की कामना से हुई माता की चौकी
Total View  2933

लखनऊ। जीका, कोरोना, बर्ड फ्लू जैसी घातक बीमारियों से जीवों की रक्षा के लिए रविवार 14 नवम्बर को निराला नगर स्थित प्रतिष्ठित श्रद्धा गेस्ट हाउस में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें आकर्षक सजे माता के दरबार के समक्ष भक्तों ने झूमते गाते माता की स्तुतियां गायीं।
माता की चौकी में “प्यारा सजा है तेरा द्वारा”, “मेरी अखियों के सामने ही रहना मां शेरवाली जगदम्बे”, “मेरे कष्ट हरो मा सेरावाली”, “दया करो मां”, “शेर पर सवार हो कर आजा शेरवालिए”, “भर दे झोली भर दे” जैसे भजन सुनने को मिले। इस आयोजन में चन्द्रलता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आभा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, नमन अगवाल, अदिति अगवाल सहित निराला नगर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल, वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष अवधेश कौशल और अश्वनी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। चौकी के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6131440
 
     
Related Links :-
चुनाव, होली और हेल्दी हिदायतें
साईं बाबा का द्विदिवसीय सोलहवां वार्षिकोत्सव सोल्लास संपन्न
श्री हनुमान मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित
सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर मैं आज 3:00 से 6:00 होगा कीर्तन
सम्मान फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल!
जीवन को सभ्यक व समग्र रूप से देखना ही योग है -आचार्य सत्यवीर शर्मा
मख्दूम माहिमी की दरगाह पर हुई चादर पेश
32 वें वार्षिकोत्सव पर सामवेद पारायण यज्ञ धूमधाम से संपन्न
जेपी विद्या मंदिर चिट्टा में धूमधाम से मनाया गया बाल-दिवस