21/02/2022  :  15:38 HH:MM
संत रविदास ने कुप्रथाओं का विरोध किया : आदेश गुप्ता
Total View  2870

नई दिल्ली, 20 फरवरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित रविदास जयंती समारोह में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संत रविदास ऐसे महान व्यक्तित्व

थे, जिन्होंने जात-पात, छुआ-छूत जैसी कुप्रथाओं को समाज से दूर करने के लिए अपने जीवन का समर्पण किया।


उन्होंने इन कुप्रथाओं का विरोध कर एक समाज सुधारक के रूप में अपनी पहचान पूरी दुनिया में बनाई।

उन्होंने
प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली के लगभग 120 स्थानों पर
संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कर उनके संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है।


अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत रविदास
विचारों के धनी व्यक्ति थे जिन्होंने सभी समाज को सुधारने की दिशा और दशा प्रदान की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1824387
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित