20/02/2022  :  12:29 HH:MM
श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने केआईओसीएल टाउनशिप में आवासीय परिसर की आधारशिला रखी
Total View  2872

केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने केआईओसीएल टाउनशिप में आवासीय परिसर की आधारशिला रखने के लिए आज मंगलुरु का दौरा किया। इस टाउनशिप में एक गेस्ट हाउस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक हॉल, खेल का मैदान और फिटनेस पार्क है। फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इस टाउनशिप में रहने वाले कर्मचारियों को इनका लाभ मिलेगा।

इस टाउनशिप में उपलब्ध आवास (क्वार्टर) 30 साल से भी अधिक पुराने थे और उनमें रखरखाव संबंधी कई समस्याएं थीं। इसे ध्यान में रखते हुए, प्रबंधन ने एक आवासीय भवन बनाने की योजना बनाई है जिसमें 60 फ्लैट होंगे और इसमें चरणबद्ध तरीके से नए ब्लॉक जोड़े जाएंगे।

इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय के अधिकारी; श्री टी समीनाथन, सीएमडी; श्री एस.के. गोराई, निदेशक (एफ); श्री केवी भास्कर रेड्डी, निदेशक (पीएंडपी); केआईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारी और टाउनशिप के निवासी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4171762
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित