समाचार ब्यूरो
31/01/2022  :  15:11 HH:MM
मुख्य सचिव ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा पुष्पांजलि दी
Total View  2378

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने गांधी जी के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा पुष्पांजलि दी तथा गांधी जी के प्रिय भजनो को सुना। इसके बाद उन्होंने गोमती नदी के किनारे जाकर दीपदान भी किया। भारतखण्डे संगीत नाट्य अकादमी के कलाकारों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल, मण्डलायुक्त, लखनऊ मण्डल, श्री रंजन कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश, अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी, उपनिदेशक श्री सर्वेश कुमार दूबे, श्री दिनेश सहगल, सहायक निदेशक श्री ॠषि सक्सेना सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6429374
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित