25/01/2022  :  10:42 HH:MM
एनएचपीसी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ), हिमाचल प्रदेश में 1 करोड़ रुपये का योगदान
Total View  2872

श्री ए. के. सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने दिनांक 23.01.22 को शिमला (हिमाचल प्रदेश) में मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) में एनएचपीसी के योगदान के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पेमेंट इंटीमेशन ऐड्वाइस सौंपी। इस निधि का उपयोग तब किया जाता है जब प्राकृतिक आपदा या त्रासदी राज्य पर आती है और इस निधि के तहत प्रभावित निवासियों के दुख और नुकसान को कम करने के उद्देश्य से तत्काल राहत प्रदान की जाती है। इसका उपयोग प्रतिकूल परिस्थितियों में मानवीय उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को 500 मेगावाट की डुगर जलविद्युत परियोजना (हि.प्र.) से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा और परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन की दिशा में विभिन्न मंजूरियों के लिए एनएचपीसी को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने एनएचपीसी को हिमाचल प्रदेश में पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान श्री राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव, हिमाचल à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ à¤¸à¤°à¤•ार भी मौजूद रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   198268
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित