26/08/2023  :  17:57 HH:MM
सच्चा नेता हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है: अमित शाह
Total View  2885

नयी दिल्ली- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि एक सच्चा नेता हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है।

श्री शाह ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत के सफल चंद्रमा मिशन, चंद्रयान 3 के पीछे इसरो वैज्ञानिकों से मिलने के लिए आज सुबह यूनान से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। वैज्ञानिकों के लिए उनका संबोधन भारत की आसमान छूने वाली शानदार उपलब्धि का जश्न है।

उन्होंने कहा कि 23 अगस्त भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, यह उसके चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की उपलब्धि का प्रतीक है। आज श्री मोदी ने इसे ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में घोषित किया, ताकि इस मिशन के पीछे भारत के वैज्ञानिकों की सफलता की कहानी हर पीढ़ी तक पहुंच सके।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह निर्णय भारतीय वैज्ञानिकों को ‘तिरंगे’ के गौरव को बरकरार रखते हुए अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

श्री शाह ने कहा, इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, पीएम नरेंद्र मोदी जी ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग स्थल का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा और जहां चंद्रयान-2 गिरा था उस स्थान का नाम ‘तिरंगा’ रखा, ताकि हमें याद दिलाया जा सके कि ‘कोई भी विफलता स्थायी नहीं होती’।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4315484
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित