समाचार ब्यूरो
23/08/2023  :  19:39 HH:MM
मिजोरम में पुल ढ़हने की घटना पर मोदी, शाह, केजरीवाल ने जताया शोक
Total View  2396


नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मिजोरम में पुल ढहने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जिसमें 17 श्रमिकों की मौत हो गई।


श्री मोदी ने कहा, “मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”

श्री मोदी ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे।

श्री शाह ने राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की तथा उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

श्री शाह ने ट्विटर पर लिखा, “मिजोरम में दुखद दुर्घटना से दुखी हूं। मैंने मिजोरम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन मौके पर हैं तथा बचाव अभियान चला रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

मिजोरम की घटना पर अपना दुख जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मिजोरम में हुई दुखद घटना से गहरा दुख हुआ, जहां सायरांग में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढह गया। मेरी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति हैं, मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। आइए इस कठिन समय में एकजुट रहें।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7680927
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित