समाचार ब्यूरो
23/08/2023  :  20:35 HH:MM
भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा गाड़ दिया: स्वामी रामदेव
Total View  2396


नयी दिल्ली- योग गुरु स्वामी रामदेव ने चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत के वैज्ञानिकों की बधाई देते हुए कहा है कि देश की मेधाशक्ति का लोहा पूरी दुनियां मान चुकी है और आज की सफलता भारत के विश्व की महाशक्ति बनने में बहुत बड़ा कदम है।


स्वामी रामदेव ने कहा ,“आज का दिन भारत के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा, शौर्य और स्वाभिमान का दिवस है।

आज सभी देशवासियों के लिए संकल्प का दिन है, आइये संकल्प लें कि हम कृषि से लेकर, शिक्षा, स्वास्थ्य,अनुसंधान आदि के क्षेत्रों में अपने हिस्से की जिम्मेदारी अखंड प्रचंड पुरुषार्थ के साथ निभाएंगे। ”

उन्होंने कहा कि इस अभियान की कीमत केवल 600 करोड़ रुपये नहीं, बल्कि भारत के वैज्ञानिकों की मेधा-प्रज्ञा अमूल्य है, इस सफलता का मूल्यांकन लाखों करोड़ों रुपये में है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6104702
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित