21/08/2023  :  17: 35 HH:MM
स्वामी प्रसाद पर युवक ने फेंका जूता
Total View  2404


लखनऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य पर सोमवार को यहां एक युवक ने जूता फेंक दिया। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया था। श्री मौर्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि इस बीच वकील के वेश में आये एक युवक ने सपा नेता पर जूता फेंक दिया।
उन्होने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने आकाश सैनी नाम के युवक को मौके से पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और उसे विभूति खंड थाने ले जाया गया। आरोपी युवक का कहना था कि श्री मौर्य ने श्रीरामचरित मानस ग्रंथ का अपमान किया था जिससे आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख भाजपा के लोग बौखलायें हुये है और इस तरह की हरकत कर रहे हैं। मऊ में दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने के सवाल पर उन्होने कहा कि मऊ में भी भाजपा के लोगों ने यह हरकत की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   178715
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित