19/08/2023  :  19:15 HH:MM
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर जाएंगे नड्डा
Total View  2406


नयी दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को राज्य के प्रवास पर रहेंगे।


पार्टी की आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री नड्डा इस प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ मुलाक़ात भी करेंगे। वह समरहिल, शिमला में भारी बारिश के कारण हुए ध्वस्त प्राचीन शिव मंदिर स्थल का अवलोकन करने जायेंगे और शिमला और बिलासपुर में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक श्री नड्डा कल प्रातः पांवटा साहिब (सिरमौर) पहुंचेंगे। इसके पश्चात वह सड़क मार्ग द्वारा सुबह गांव सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग पहुंचेंगे जहां वह सिरमौरी ताल क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेंगे तथा इस हादसे में मारे गये पांच लोगोंके परिजनों से मुलाक़ात भी करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष शिमला के शिवबावडी, समरहिल पहुंचेंगे जहां वह भारी बारिश से तबाह हुए प्राचीन शिव मंदिर स्थल का जायजा लेंगे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। राहत और बचाव कार्य अब तक चल रहा है। इसके बाद वह कृष्णानगर, शिमला बाईपास होते हुए कृष्णानगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकानों और हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

श्री नड्डा दोपहर शिमला के होटल पीटरहॉफ में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे भाजपा अध्यक्ष बिलासपुर में सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह यहाँ भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए जान-माल के नुकसान से पीड़ित शोक संतप्त परिवारों के साथ मुलाक़ात करेंगे और स्थानीय प्रशासन से राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2102587
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित