समाचार ब्यूरो
11/08/2023  :  15:10 HH:MM
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
Total View  2546

ढाका- विश्व बैंक (डब्ल्यूबी) के कार्यकारी निदेशक परमेश्वरन अय्यर ने गुरुवार को कहा कि विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का अनुसरण कर सकते हैं।

श्री अय्यर ने ढाका में प्रधान मंत्री शेख हसीना से उनके आधिकारिक गणभवन आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के बाद एक मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव इहसानुल करीम ने श्री अय्यर के हवाले से कहा, “बंगलादेश ने प्रधान मंत्री शेख हसीना के विवेकपूर्ण नेतृत्व के तहत विशिष्ट योजनाओं के साथ विकास में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है। अन्य विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का अनुसरण कर सकते हैं।
श्री करीम के अनुसारप्रधान मंत्री ने बंगलादेश के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए डब्ल्यूबी अधिकारी को अपनी सरकार के उत्थान कार्यक्रमों से अवगत कराया।
शेख हसीना ने कहा कि बंगलादेश में बहुत विकास हुआ है क्योंकि उनकी सरकार और पार्टी (अवामी लीग) ने विशिष्ट योजनाएं बनाने के बाद ही सब कुछ किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   650541
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क
सुनक संरा महासभा की बैठक में रह सकते हैं अनुपस्थित