08/08/2023  :  16:55 HH:MM
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
Total View  2887

कीव- यूक्रेन के पूर्वी शहर पोक्रोव्स्क में सोमवार को आवासीय इमारतों पर रूसी मिसाइल हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए । अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रूस द्वारा दो मिसाइलों ने पोक्रोव्स्क शहर पर हमला किया। इस हमले में करीब सात लोगों की मौत हो गयी और पुलिस अधिकारियों, बचावकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी हैं। यहां बचाव प्रयास जारी हैं।

दोनेत्सक क्षेत्र के प्रमुख पावलो क्रिलेंको ने बताया कि पहले हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई और दूसरे हमले में आपातकालीन सेवाओं का एक अधिकारी तथा एक सेना का एक जवान भी मारा गया। उन्होंने कहा कि नष्ट हुईं ऊंची इमारतें, निजी घर, प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट और होटल थीं।

यूक्रेनी अधिकारियों ने एक टेलीग्राम पर लिखा, "रूस एक आतंकवादी राज्य है। उसे उसके अपराधों के लिए दंडित किया जाना चाहिए!" उन्होंने कहा कि दूसरी मिसाइल पहली मिसाइल के 40 मिनट बाद गिरी, जिसमें सात लोग मारे गए और बचावकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि कल शाम को खार्किव क्षेत्र में "निजी घरों" पर रूसी मिसाइल हमले में करीब दो नागरिक मारे गए। उन्होंने कहा कि इस हमले में पांच लोग घायल हो गए।

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, ये हमले उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में एक ‘रक्त स्थानांतरण केंद्र’ पर रूसी निर्देशित बम हमले के एक दिन बाद हुए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2550484
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क
सुनक संरा महासभा की बैठक में रह सकते हैं अनुपस्थित