07/08/2023  :  21:35 HH:MM
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
Total View  2884

इस्लामाबाद- पाकिस्तान के दक्षिण में स्थित बंदरगाह शहर कराची में सोमवार को एक बस और डंपर के बीच टक्कर हो गई, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी बचाव सेवा ने दी।

खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना शहर के उत्तरी बाईपास पर उस समय हुई जब एक यात्री बस ने एक वाहन को ओवरटेक किया और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।



बचाव सेवा ने कहा कि बस चालक डंपर की रफ्तार का ठीक से अनुमान नहीं लगा सका जिसके कारण यह दुर्घटना हुई और कहा कि इस बीच एक ट्रॉलर डंपर से टकरा गया और उसके बाद एक कार भी टकरा गई। बचाव सेवा ने कहा कि स्थानीय लोगों और बचाव कर्मियों ने पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया और घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।



बचाव सेवा के अनुसार, बस में सवार यात्री कराची से थे और पिकनिक मनाने जा रहे थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1654104
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क
सुनक संरा महासभा की बैठक में रह सकते हैं अनुपस्थित