07/08/2023  :  19:25 HH:MM
पूर्व सैनिकों ने पेंशन, अन्य मांगों को लेकर सरकार को दिया ज्ञापन
Total View  2875


नयी दिल्ली- यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमेन ने ‘वन रैंक-वन पेंशन’ की विसंगतियों, वेतन और पेंशन विसंगतियों तथा अन्य भेदभाव को लेकर सोमवार को ज्ञापन दिया और उसे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगाें पर जल्द निर्णय नहीं लेती है तो देश भर में धरने-प्रदर्शन किये जायेंगे।

संगठन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार न किया गया, तो पूर्व सैनिक अपनी मांगों को लेकर सितम्बर मध्य में रेवाड़ी और इसके बाद सभी राज्यों की राजधानियों और पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन किया जायेगा।
संगठन की ओर से आज यहां अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम ज्ञापन दिये गये।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सैनिकों ने रविवार को यहां रामलीला मैदान में एक रैली आयोजित की। रैली में पूर्व सैनिकों को यह शपथ दिलाई गयी कि जब तक जूनियर कमीशंड ऑफिसर जवानों के साथ होने वाले सभी तरह के भेदभाव खत्म नहीं होता, तब तक वे संगठित होकर तन मन धन से संघर्ष जारी रखेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5934942
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित