समाचार ब्यूरो
03/08/2023  :  19:00 HH:MM
शुक्रवार से ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे फिर शुरू करेगी एएसआई
Total View  2389


वाराणसी- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार से वैज्ञानिक सर्वेक्षण का काम फिर से शुरू करेगा।


गुरुवार को उच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुये अपने फैसले में कहा कि न्याय के हित में सर्वेक्षण आवश्यक है, जिसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम कल से अपना सर्वेक्षण शुरू करेगी।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने संवाददाताओं से कहा “ एएसआई टीम ने जिला प्रशासन से मदद मांगी है और हम उन्हें सभी आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान कर रहे हैं। एएसआई टीम कल से फिर से सर्वेक्षण शुरू करेगी।”

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गुरुवार को वाराणसी जिला अदालत द्वारा 21 जुलाई को दिए गए एएसआई सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   524185
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित