समाचार ब्यूरो
01/08/2023  :  18:30 HH:MM
चीन में भारी बारिश के कारण 35 हजार लोगों को स्थानांतरित किया गया
Total View  2399

तियानजिन- चीन के तियानजिन में भारी बारिश के कारण योंगडिंग नदी में बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से 35,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

तियानजिन नगर पालिका ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तियानजिन के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने कहा कि बीजिंग के पड़ोसी शहर ने मंगलवार को बाढ़ के लिए अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया को तृतीय स्तर से प्रथम स्तर तक उन्नत कर दियाजो उच्चतम स्तर है।
मुख्यालय ने कहा कि शहर की सभी बाढ़ बचाव टीमें तैयार हैं।
जल संसाधन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तरी चीन के तियानजिन में स्थित नदी बेसिन ने भारी बारिश के बीच अपेक्षाकृत भारी’ बाढ़ की सूचना दी है।
शनिवार से हो रही भारी बारिश ने उत्तरी चीन के कुछ हिस्सों को भिगो दिया हैकुछ क्षेत्रों में अधिकतम प्रति घंटा वर्षा 40 से 90 मिलीमीटर तक पहुंच गई है।
दक्षिण बीजिंग के फेंगताई जिले में योंगडिंग नदी पर बना एक पुल जल स्तर बढ़ने के कारण सोमवार दोपहर में ढह गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5816323
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क