समाचार ब्यूरो
31/07/2023  :  20: 55 HH:MM
प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ छेड़छाड़ जलवायु परिवर्तन का मूल कारण: हेमन्त सोरेन
Total View  1396


रांची- झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आज झारखंड विधान सभा परिसर में "74वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023" कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के अलग-अलग जगहों पर निरंतर मनाया जा रहा है, इसी क्रम में आज हमसभी लोग झारखंड विधान सभा परिसर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़-छाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है। बढ़ती हुई क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य प्राणी हो, सभी प्रभावित होते हैं।
श्री सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड विधान सभा परिसर में यह वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जहां हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वे एक-एक वृक्ष अपनी और से जरूर लगाएं तथा उस वृक्ष को संरक्षित भी करें।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3457911
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित