31/07/2023  :  14:50 HH:MM
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर रिलीज
Total View  2878


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।


आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में काम कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म ड्रीमगर्ल 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। आयुष्मान खुराना ने फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के नए पोस्टर के साथ लिखा है, 'ये है परी, मेरी ड्रीम गर्ल।' इसके साथ रेड हार्ट इमोजी बनाया है। आयुष्मान खुराना ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 01 अगस्त को रिलीज होगा।

ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8962863
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज