26/07/2023  :  21:36 HH:MM
गोरखपुर की घटना आपराधिक तत्वों के बुलंद हौसलों की परिचायक: मायावती
Total View  2872


लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने गोरखपुर में खनन माफिया के हमले में दलित युवक की मौत पर दुख जताते हुये नामजद लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


सुश्री मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया “ यूपी में आपराधिक तत्वों के हौंसले कितने बुलन्द हैं इसका एक और नमूना आज गोरखपुर के चिल्लुपार क्षेत्र के रुदौली में देखने को मिला जब अवैध खनन करने वाले गिरोह ने दलित परिवार पर हमला करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी व अन्य कई लोगों को घायल कर दिया। यह अति-दुःखद व अति-निन्दनीय।”

उन्होने कहा “ यूपी सरकार घटना का तुरंत संज्ञान लेकर सभी नामजद लोगों के खिलाफ तत्काल उचित धाराओं में सख्त एक्शन लेने के साथ ही अपराध नियंत्रण व इस प्रकार के सामाजिक एवं राजनीतिक अपराधों उत्पीड़न के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि आपराधिक तत्वों पर अंकुश लग सके। बीएसपी की यही मांग।”

गौरतलब है कि चिल्लूपार क्षेत्र में डीजे बंद करने के विवाद के बीच हुयी फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी जबकि कुछ अन्य घायल हो गये थे। घटना के बाद तनाव के मद्देनजर गांव में घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बड़हलगंज में भर्ती कराया गया है. घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है. तनाव को देखते हुए गांव में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   842162
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित