समाचार ब्यूरो
25/07/2023  :  21:30 HH:MM
राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को चमकाने की तैयारी
Total View  1415


अयोध्या- अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ आस्था क्षेत्र को सर्वसमावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने मंगलवार को बताया कि भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के साथ अयोध्या आस्था क्षेत्र को सर्वसमावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित करने तथा हरित ऊर्जा प्रदूषण मुक्त गतिशीलता और इको फ्रैंडली सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए बनाये जाने वाले इस उप नगर में मंदिर को जोडऩे वाले प्रमुख पथों यथा जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, रामपथ का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही धर्म पथ, पंचकोसी परिक्रमा और चौदह कोसी परिक्रमा मार्गों के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इन पंथों को आकर्षण बनाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
मण्डलायुक्त के मुताबिक वन विभाग द्वारा 566 मीटर लम्बे जन्मभूमि पथ पर पीले रंग के फूलों वाले ताइबेबुया रोजिया के लगभग 184 पौधे लगाये जायेंगे। उक्त पौधे सजावटी पौधों का संचालन करते हुए पथ के उभय पक्षों के प्रत्येक छह-छह मीटर के चैनेज में रोपित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार लगभग तेरह किलोमीटर लम्बे रामपथ में पथ के दोनों तरफ फुटपाथ के साथ पांच-पांच सौ मीटर के चैनेज में क्रमश: ताइबेरुआ, अर्जेसिया पीले रंग व ताइबेरिया रोजिया गुलाबी, ताइबेरिया अर्जेसिया पीले रंग, गुलमोहर लाल व चौरसिया स्पेशिया गुलाबी के सजावटी पैटर्न में चैनज वाइज लगभग 4700 पौधे लगाये जायेंगे जिसके पथ देखने में आकर्षक एवं एकरूपता का एहसास करायेगा।
उन्होंने बताया कि इस पथ के मीडियम में एक एक मीटर के चैनेज में क्रमश: बोगनवेलिया यूफोरबिया, बोगनवेलिया तथा हर पांच मीटर पर फॉक्सटेल फार्म वृक्ष रोपित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि पथ के मीडियम में लगभग छह हजार पौधे रोपित किये जायेंगे। इसी पैटर्न का अनुसरण करते हुए धर्मपथ को भी सजाया जायेगा जिसमें फुटपाथ पर लगभग 725 पौधे व मीडियम में 650 पौधे रोपित किये जायेंगे। इन सभी पथों पर लगने वाले पौधों की सुरक्षा के लिये लोहे के ट्रिगार लगाये जायेेंगे जिसमें भगवान श्रीराम के नाम को भी उकेरा एवं सजाया जायेगा। इसके अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 22 करोड़ रूपये की लागत से ऋतु आधारित फूलों से इन सभी पथों को सजाया जायेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3441267
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित