समाचार ब्यूरो
20/07/2023  :  19:30 HH:MM
मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले आरोपी गिरफ्तार :आर के रंजन सिंह
Total View  2384


नयी दिल्ली- आंतरिक मणिपुर लोकसभा सीट से सांसद एवं विदेश राज्य मंत्री राज कुमार रंजन सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य में दो महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।


भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री सिंह ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, “ अपराधी पकड़े जा चुके हैं। ”

मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने और उनके साथ बर्बरता की घटना के संबंध में पूछे गये सवाल पर श्री सिंह ने कहा, “ यह घटना बहुत दुखद है। आरोपी पकड़े जा चुके हैं। ”

श्री सिंह ने उनका घर जलाये जाने की घटना पर कहा, “ भीड़ तो भीड़ है, उसका क्या कर सकते हैं। ”

गौरतलब है कि मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यहार किये जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद झकझोर देने वाले इस हादसे का पता चला। मणिपुर में करीब डेढ़ महीने से जातीय हिंसा की घटनायें हो रही हैं। राज्य में घर जलाने और हिंसक वारदातों में बड़ी संख्या में लोग मारे गये हैं। हिंसक घटनाओं के बीच ही भीड़ ने श्री सिंह का घर भी जला दिया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5060977
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित