18/07/2023  :  20: 15 HH:MM
ताइवान अमेरिका से खरीदेगा वायु रक्षा प्रणाली
Total View  2881


ताइपे- ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने मंगलवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन युद्ध के दौरान बढ़िया प्रदर्शन करने वाली राष्ट्रीय उन्नत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (एनएएसएएमएस) को अमेरिका से खरीदेगा।

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने श्री चिउ के हवाले से कहा, “रूसी-यूक्रेनी संघर्ष से यह स्पष्ट है कि इस रक्षा प्रणाली की विशेषताएं वास्तव में अच्छी हैं। अभी तक इसे खरीदने के कार्यक्रम की कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं है, लेकिन इस पर काम चल रहा है।”
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2024 के लिए ताइवान के रक्षा बजट में अमेरिका से दो एनएएसएएमएस वायु रक्षा प्रणाली खरीदना शामिल होगा।
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका में अमेरिकी सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी से मुलाकात के बाद इस क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। इसके जवाब में चीन ने द्वीप के पास बड़े पैमाने पर तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6242767
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क