14/07/2023  :  21:45 HH:MM
योगी ने किया सहारनपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को हवाई सर्वेक्षण
Total View  2897


सहारनपुर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण किया और फसलों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया।

सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में भारी बारिश के बाद आयी बाढ के कारण जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। उन फसलो का तत्काल सर्वे कराया जाएगा और फसलों को हुए नुकसान के अनुरूप अतिशीघ्र आर्थिक सहायता देने का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जहाँ जहाँ भी नदी के कटान के कारण जो नुकसान हुआ है। बरसात के बाद उस काम को भी ठीक करा दिया जाए । आने वाले समय में यमुना की बाढ व जल भराव की स्थिति में नुकसान को न्यूनतम स्तर पर रखने का हम प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस आपदा की स्थिति मे बाढ पीड़ितों के लिए सरकार ने राहत शिविर लगाये है जिन लोगो के घरों में पानी घुस गया है उन लोगो के लिए सरकार राहत शिविरों में भोजन की व्यवस्था भी करेगी। उनके स्वास्थ्य के लिए शुद्ध जल पेय की व्यवस्था भी सरकार करेगी साथ ही साथ अन्य प्रकार जी सुविधाएँ देने का कार्य भी सरकार करेगी।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार आपके साथ है। सभी जनप्रतिनिधि व प्रशासन हर पल सेवा के लिए आपके साथ है।
मुख्यमंत्री ने सरसावा में विमान से उतरने के बाद योगी ने चिलकाना , सुल्तानपुर पहुँचकर बाढ पीड़ितों और किसानों को राहत सामग्री के साथ साथ राहत राशि प्रदान की। इसके बाद बाढ प्रभावित इलाको का हवाई निरीक्षण किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5054580
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित