समाचार ब्यूरो
06/07/2023  :  21:05 HH:MM
राजस्थान में कांग्रेस का तीन महीने का प्रचार अभियान कल से
Total View  1417


नयी दिल्ली - कांग्रेस आलाकमान की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में आज यहां राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई जिसमें अगले 90 दिन में प्रदेश के हर घर तक राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया जाएगा।


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बैठक के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कल से राजस्थान में घर घर प्रचार अभियान शुरू होगा जिसमें कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक, नेता और जमीनी स्तर के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह अभियान अगले 90 दिनों तक चलेगा जिसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का संदेश पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान अगले चुनाव के लिए पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा होगी और राजस्थान सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के पास जाकर गिनाया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान सरकार ने जनहित के कदम उठाए हैं उससे पार्टी को पूरा विश्वास है कि राज्य में कांग्रेस दोबारा बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। उनका कहना था की अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी सितंबर के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों के बारे में निर्णय ले लेगी। उनका यह भी कहना था कि जो उम्मीदवार चुनाव जीत सकते हैं उन्हें ही टिकट दिया जाएगा।

कांग्रेस के राजस्थान के प्रभारी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया “आज राजस्थान चुनाव से जुड़ी हमारी बैठक करीब 4 घंटे चली। वहां मौजूद सभी सदस्यों से उनके विचार लिए गए। सभी ने मिलकर एक ही बात कही कि हम मिलकर भजपा को हराएंगे। हमारा सर्वे जारी है। हम जल्द ही कैंडिडेट्स की घोषणा करेंगे।”

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने ट्वीट कर कहा “जन-सेवा, राहत और सबका उत्थान, प्रगति के पथ पर बढ़ता राजस्थान। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में समावेशी विकास एवं जन-कल्याण की योजनाओं को घर घर पहुँचाया है। पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी। राजस्थान का हर वर्ग - किसान, खेत, मज़दूर, युवा, महिलाएं व समाज का हर एक वर्ग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। हम सब की आकांक्षाओं का ख़्याल रखेंगे। राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है। इस बार इतिहास बदलेगा।”
वार्ता

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4902717
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित