समाचार ब्यूरो
04/07/2023  :  21:24 HH:MM
चुनाव से पहले ओवरटाइम कर रही है भाजपा की वॉशिंग मशीन : संजय
Total View  1408


नयी दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वॉशिंग मशीन चुनाव से पहले ओवरटाइम कर रही है।


श्री सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि हाल ही में भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी थी कि वह प्रत्येक भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और अब वह ऐसे व्यक्तियों को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजीत पवार पर 70,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया, लेकिन अब उन्हें महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बना दिया है।

उन्होने राकांपा के उन्हीं नेताओं से हाथ मिलाने के लिए भाजपा की आलोचना की, जिन पर प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कई भाजपा नेताओं को श्री मोदी की ‘वॉशिंग मशीन’ द्वारा साफ कराया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल उन सभी चीजों को पलटने के लिए किया जा रहा है जो भारत को लोकतंत्र बनाती हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1570795
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित