01/07/2023  :  22:54 HH:MM
सब-वे को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : आतिशी
Total View  2897


 
नयी दिल्ली - दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने सभी सब-वे को पैदल यात्रियों के लिए और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर काम कर रही है।

सुश्री आतिशी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ दक्षिणी दिल्ली के पाँच सब-वे का निरीक्षण किया जिसमें ग्रेटर कैलाश मेट्रो के निकट मस्जिद मोठ सब-वे, नेहरु प्लेस सब-वे, लाजपत नगर सब-वे, एंड्रूज गंज सब-वे और लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन सब-वे शामिल है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों में विभाग ने दिल्ली भर में सब-वे के हालातों को बेहतर बनाने का काम किया है, लेकिन अभी भी सभी सब-वे में सुधार की और गुंजाईश है| उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, सब-वे की मौजूदा स्थिति को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाये।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को बेहतर सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है| इस दिशा में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार अपने सभी सब-वे को पैदल यात्रियों के लिए और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग अपने अंतर्गत आने वाले दिल्ली के सभी सब-वे को नया रूप दे रहा है। साथ ही सब-वे के साफ़-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पिछले महीने कुछ निरीक्षण के दौरान हमनें पाया था कि कुछ सब-वे में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था नही है।

सुश्री आतिशी ने कहा कि पैदल यात्रियों के लिए सब-वे को सुरक्षित बनाना केजरीवाल सरकार की जिम्मेदारी है और हम सभी इसपर प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे है। इस दिशा में हम न केवल अपने सब-वे को बेहतर बना रहे है बल्कि उन्हें महिला सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित भी बना रहे है और आने वाले दिनों में इनमें और सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँगी|






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5452657
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित