30/06/2023  :  21:55 HH:MM
गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म कुली नंबर 1 के प्रदर्शन के 28 साल पूरे
Total View  2898


मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री करिश्मा कपूर की कॉमेडी-रोमांस फिल्म 'कुली नंबर 1' के प्रदर्शन के 28 साल पूरे हो गये हैं।


डेविड धवन के निर्देशन में बनी बासु भगनानी निर्मित फिल्म 'कुली नंबर 1' 30 जून 1995 को रिलीज हुई थी। 'कुली नंबर 1' के प्रदर्शन के 28 साल पूरे हो गये।

बासु भगनानी ने कहा, 'कुली नंबर 1' हमेशा मेरी सबसे खास फिल्म रहेगी, क्योंकि मैंने इसके साथ अपनी फिल्म यात्रा शुरू की थी। इसने हमारे प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत और डेविड जी, गोविंदा और करिश्मा की तिकड़ी के साथ सहयोग को चिह्नित किया।हमने साथ मिलकर कुछ अविस्मरणीय फिल्में बनाई हैं और मैं उन सुखद यादों को संजोकर रखता हूं। डेविड जी मेरे पूरे फिल्मी करियर के दौरान आज भी मेरे बड़े भाई और मेरे विश्वासपात्र रहे हैं। 'कुली नंबर 1' हमारी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मैं सेट की यादों और कलाकारों और क्रू के साथ बिताए गए अद्भुत समय को याद कर बेहद भावुक महसूस करता हूं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7397778
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज