29/06/2023  :  21:35 HH:MM
केंद्र के 3.70 लाख करोड़ के विशेष पैकेज से समृद्ध बनेगा किसान: धनखड़
Total View  2910


चंडीगढ़- हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के 3.70 लाख करोड़ के विशेष पैकेज से किसान समृद्ध बनेगा।
श्री धनखड़ ने आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) के किसानों के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा का स्वागत करते हुए इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
उन्होंने विशेष पैकेज को लेकर आज यहां जारी एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार की यह घोषणा ऐतिहासिक है और निश्चित तौर पर इससे देश के किसान समृद्ध और सशक्त बनेंगे तथा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का आधार और रीढ़ है। प्रधानमंत्री ने कृषि को प्राथमिकता देकर इस क्षेत्र को कई नए आयामों से जोड़ने का प्रयत्न किया है जो सराहनीय है।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि श्री मोदी ने किसानों के समग्र कल्याण और आर्थिक बेहतरी के लिए किसानों को योजनाओं की यह सौगात भेंट की है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, प्राकृतिक/ ऑर्गेनिक खेती को मजबूती मिलेगी, भूमि की उत्पादकता का कायाकल्प होगा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इससे पहले केंद्र सरकार ने 38 हजार करोड़ रूपये खरीफ मौसम की फसलों के लिए मंजूर किए थे। यह पैकेज उससे अलग है। उन्होंने कहा कि लगातार बदलती भू-राजनीतिक स्थिति और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण, वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों की कीमतें कई गुना बढ़ी हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाकर किसानों को इनकी कीमतों में वृद्धि से बचाने का काम किया है। इस विशेष पैकेज से प्राकृतिक, ऑर्गेनिक खेती, वैकल्पिक उर्वरक, नैनो उर्वरक और जैव उर्वरकों को बढ़ावा देने से धरती की उर्वरता बहाल करने में मदद मिलेगी।
श्री धनखड़ के अनुसार यूरिया की वास्तविक कीमत 2200 रुपये प्रति बैग है लेकिन केंद्र सरकार किसानों के हित में इसे 242 रुपये प्रति 45 किलोग्राम यूरिया की बोरी दे रही है। यूरिया सब्सिडी योजना के जारी रहने से यूरिया का स्वदेशी उत्पादन भी अधिकतम होगा। उन्होंने कहा कि 2026 तक देश यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा। यूरिया का स्वदेशी उत्पादन 2014-15 के 225 लाख टन के स्तर से बढ़कर 2021-22 के दौरान 250 लाख टन हो गया है। 2022-23 में उत्पादन क्षमता बढ़कर 284 लाख टन हो गई है। नैनो यूरिया संयंत्र के साथ मिलकर ये यूनिट यूरिया में हमारी वर्तमान आयात पर निर्भरता को कम करेंगे और 2025-26 तक हम आत्मनिर्भर बन जाएंगे। यह पैकेज पराली जलाने की समस्याओं का समाधान करने में सहायता होगा और साथ ही किसानों को आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिलेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6040859
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित