समाचार ब्यूरो
29/06/2023  :  20:28 HH:MM
स्टालिन ने भीम आर्मी प्रमुख पर हमले की निंदा की
Total View  2374


चेन्नई- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है और कहा है कि इस हिंसक घटना ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर दिया है।


श्री स्टालिन कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करता हूँ। यह हिंसक घटना उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है।”

उन्होंने कहा, “मैं श्री चंद्रशेखर आजाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मांग करता हूं कि इस कायरतापूर्ण हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों को सजा दी जाए।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7066045
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित