समाचार ब्यूरो
28/06/2023  :  20:59 HH:MM
आप ने किया यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन: कंग
Total View  2381


चंडीगढ़- आम आदमी पार्टी (आप) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) का समर्थन करने का एलान किया है। पार्टी ने बुधवार को कहा कि संविधान के अनुच्छेद - 44 में यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रावधान है। इसलिए हम सैद्धांतिक तौर पर इसका समर्थन करते हैं।


आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक द्वारा इस मसले पर पार्टी का रुख स्पष्ट करने के बाद पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि देश में सभी धर्मों में विश्वास करने वाले लोग रहते हैं और सभी धर्मों के अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाज एवं कानून है। इसलिए केंद्र सरकार को सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और राज्यों से राय विचार करने के बाद ही यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड में सभी धर्मों को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। आनंद कारज एक्ट और दूसरे धर्मों की धार्मिक रीति - रिवाजों का पूरा सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से एकता और अखंडता की बात करती आई है। हम चाहते हैं कि सभी धर्मों को न्यायिक बराबरी और अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली में आनंद कारज मैरिज एक्ट लागू कर दिया है, वह दिन दूर नहीं जब यह एक्ट जल्द ही पंजाब में भी लागू हो जाएगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7965919
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित