समाचार ब्यूरो
24/06/2023  :  20:59 HH:MM
प्राइम वीडियो पर 30 जून को प्रसारित होगी 'वीरन'
Total View  2386


नयी दिल्ली- प्राइम वीडियो ने शनिवार को 30 जून से हिपहॉप तमिझा आधी अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘वीरन’ के वैश्विक स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है।

यह फिल्म अर्क सरवनन द्वारा लिखित, निर्देशित और सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित है, इस फिल्म में चेला, मुनीशकांत, विनय राय, अतिरा राज, काली वेंकट और सस्सी सेल्वराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
इस फिल्म के कथानक में वीरानूर गांव के एक युवा लड़के कुमारा पर बिजली गिर जाती है, जिससे वह कोमा में चला जाता है। कुमारा के बेहतर इलाज के लिए उसके पिता ने उसे विदेश भेजने का फैसला किया, लेकिन वर्षों बाद अपनी वापसी पर कुमारा को एहसास हुआ कि उसने महाशक्तियाँ हासिल कर ली हैं, जिन्हें अब वह अपने गाँव के निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डालने वाले दुष्ट निगम और उनकी खतरनाक तकनीक से बचाने के लिए इस्तेमाल करेगा।
फिल्म के अभिनेता-संगीतकार हिपहॉप तमिझा आधी ने कहा, “ बचपन में हम सभी सुपरहीरो बनने का सपना देखते थे, और एक अभिनेता के रूप में, मैं इस के प्रीमियर को लेकर उत्सुक हूं जब यह फिल्म भारत और बड़ी संख्या में अन्य देशों में दिखाई जायेगी। जब मैंने कहानी और स्क्रिप्ट पढ़ी और किरदार के बारे में गहराई से सोचा, तो मुझे यकीन हो गया कि वीरन ही वह सुपरहीरो है, जिसे मैं हमेशा से निभाना चाहता था। ”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8481616
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज