समाचार ब्यूरो
21/06/2023  :  22:01 HH:MM
योग सिखाता है, विविधताओं के बावजूद हम अंतत: एक हैं: संरा महासचिव गुटेरेस
Total View  2385


संयुक्त राष्ट्र- संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अंतराष्ट्रीय समुदाय से ‘एकता की भावना अपनाने, मानवता तथा धरती के लिए एक अच्छा और अधिक सद्भावपूर्ण विश्व का निर्माण करने का आह्वान किया।

श्री गुटेरे ने योग को बहुमूल्य लाभ प्रदान करने वाली एक प्राचीन प्रथा बताते हुए कहा कि यह शरीर और मस्तिष्क, मानवता और प्रकृति में एकता लाता है, हमें हमारी धरती से जोड़ता है , विविधताओं में एकता को समझने में सहायता करता है और आंतरिक अनुशासन पैदा करता है ।
उन्होंने योद दिवस पर एक वीडिया संदेश में कहा, ‘विभाजित दुनिया में योग , विश्व के करोड़ों लोगों को जोड़ता है, उनके लिए यह शक्ति , सम्भावना और शांति का श्रोत है।” उनका यह वीडियो संदेश न्यूयार्क में इस विश्व निकाय के मुख्यालय के उद्यान में आयोजित योग शिवर के आरंभ में प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे। आयोजनकों के अनुसार इस योग शिविर में 135 से अधिक देशों के नागरिक शामिल हुए जो एक रिकार्ड है।
संरा महासचिव ने कहा, “योग एकता लाता है ।यह शरीर और मस्तिष्क मानवता और प्रकृति और दुनियाभर में करोड़ों लोगों को एकता के धागे में पिरोता है। उनके लिए योग शक्ति और सद्भाव और शांति एक स्रोत है। एक विभाजित विश्व में इस प्राचीन प्रथा के लाभ विशेष रूप से बहुमूल्य हैं। योग शांति का स्वर्ग पेश करता है, यह चिंता को कम करता है और मानसिक बेहतरी को प्रोत्साहित कर सकता है। यह हमारे भीतर अनुशासन तथा धैर्य विकसित करता है। यह लोगों को हमारे ग्रह से जोड़ता है जिसको आज संरक्षण की बहुत आवश्यकता है। यह हमारी साझा मानवता को भी उजागर करता है। यह हमें यह समझने में मदद करता है कि विविधताओं के बावजूद हम अंतत: एक हैं।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3242587
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क