समाचार ब्यूरो
21/06/2023  :  15:20 HH:MM
तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनायेगी भाजपा: पाठक
Total View  1410


मिर्जापुर - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।


राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने इस बार भी कमल खिलाने का आग्रह किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में एक प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है। वह विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बातें करते हैं। उनके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पिछली बार से अधिक इस बार सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश की जहां तक बात है तो 80 की 80 सीटें भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में मिलेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यों को बताते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि प्रदेश से गुंडई, माफिया सभी समाप्त हो गए हैं, या फिर प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं। जो बचे हैं वे जेल के अंदर हैं। श्री पाठक ने कहा कि सपा परिवारवादी पार्टी है। अखिलेश के बाद उनका पुत्र ही अध्यक्ष बनेगा। भाजपा व्यक्ति का नही बल्कि उसके सिद्धान्त एवं उसके नीतियों का विरोध करती है। सपा सरकार के गड्डो के कार्य जनता देख चुकी है। प्रदेश के मंत्री आशीष पटेल व अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन हरिशंकर पटेल ने किया।

जनसभा में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी श्याम नारायण सिंह विनीत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व अन्य थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5768121
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित