21/06/2023  :  13:49 HH:MM
योग के लाभों को हर कोई आत्मसात कर रहा है:बिरला
Total View  2892


नयी दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन परिसर में सांसदों और अन्य लोगों के साथ योग अभ्यास शिविर में भाग लिया।


इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि योग ने समकालीन समय में समग्र स्वास्थ्य क्रांति के युग की शुरुआत की है, जिसमें इलाज के बजाय प्रतिरक्षा के निर्माण पर अधिक ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिदृश्य में दुनिया 'बीमारी' से बचा कर 'तंदुरुस्ती' की ओर बढ़ रही है और योग सभी को इस दिशा में सक्षम बना रहा है।श्री बिरला ने सभी भारतीयों से 'योग से सहयोग' की अवधारणा को आत्मसात कर मानव कल्याण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिन सभी भारतीयों के साथ-साथ विश्व के 200 से अधिक देशों के लोग भी योग कर रहे हैं तथा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर आयोजित योग शिविर का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

श्री बिरला ने कहा कि योग लोगों, समाज और पूरी दुनिया को जोड़ने का काम करता है। योग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है और आज हर कोई इसके सार्वभौमिक लाभों को आत्मसात कर रहा है।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि भारत ने योग के रूप में दुनिया को एक अनूठा उपहार दिया है और स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लाभों को सभी को दिखाया है। अब दुनिया इसे अपना रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7876728
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित