समाचार ब्यूरो
12/06/2023  :  17:15 HH:MM
चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए स्थिति की समीक्षा की मोदी ने
Total View  2374


नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण उत्पन्न स्थिति की सोमवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।


बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह , केबिनेट सचिव, गृह सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा मोचन बले और विभिन्न संबंधित एजेन्सियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मौसम विभाग की ओर से बैठक में चक्रवाती तूफान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तूफान 15 जून को गुजरात के तट से टकरा सकता है।

विभिन्न एजेन्सियों ने चक्रवात की आशंका के कारण उत्पन्न स्थिति और उससे निपटने की तैयारियों तथा एहतियाती उपायों के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री ने सभी अधिकारियों को स्थिति से तत्परता से निपटने तथा जोखिम और खतरे को कम से कम करने के निर्देश देते हुए कहा कि तूफान के कारण संचार व्यवस्था और बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधा को दूर कर जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने की भरपूर कोशिश की जानी चाहिए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7070749
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित