समाचार ब्यूरो
10/06/2023  :  20:23 HH:MM
प्रशासन को पारदर्शी, प्रभावी, जवाबदेह बनाने के लिए शुरू किया महत्वपूर्ण प्रोग्राम: मान
Total View  1394


मानसा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार के प्रमुख प्रोग्राम 'सरकार तुहाडे द्वार' का उद्देश्य नागरिक केंद्रित सेवाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने को यकीनी बना कर आम आदमी को सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री ने यहां 'सरकार तुहाडे द्वार' कार्यक्रम के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कदम ने राज्य में पहली बार नौकरशाही को सीधे तौर पर लोगों के प्रति जवाबदेह बनाकर पूरी शासन प्रणाली में क्रांति ला दी है, जिससे लोगों को अधिक अख्तियार मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम जहां शासन को लोगों के घर तक पहुंचाएगा और वही प्रशासन में संपूर्ण क्रांति लाएगा। श्री मान ने कहा कि यह कदम मानव संसाधन के अधिक से अधिक उपयोग के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी प्रोग्रामों को समय पर लागू करने को सुनिश्चित बना कर एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस जन-हितैषी कदम से लोगों को बहुत लाभ होगा, क्योंकि उन्हें सरकारी दफ्तरों में सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह प्रशासन मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य सरकार के अथक प्रयासों से पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनकर
उभरेगा। मान ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए उन्होंने पहले ही एक व्यापक योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और समृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए यह रफ्तार आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य भर में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' स्थापित किए
जा रहे है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आम आदमी क्लीनिक की स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर 29000 से अधिक सरकारी नौकरियां युवाओं को दी गई हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4994
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित