समाचार ब्यूरो
08/06/2023  :  17: 05 HH:MM
नीतीश कुमार के प्रयास से गोलबंद हो रहा है देश का विपक्ष : विजेंद्र
Total View  1433


 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾ - बिहार के ऊर्जा मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निरंकुश सरकार के खिलाफ देश का विपक्ष गोलबंद हो रहा है।


श्री यादव ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद संवाददताओं से बातचीत के दौरान विपक्षी एकता के सवाल पर कहा कि सभी दलों की सहमति से बैठक की तिथि 23 जून को तय की गई है। मुख्यमंत्री श्री कुमार की ही मुहिम का असर है कि देशभर के सभी विपक्षी दल भाजपा की निरंकुश सरकार के खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली सुनिश्चित हो इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा।

इस दौरान परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि विपक्षियों की एकजुटता से भाजपा पूरी तरह से भयभीत हो चुकी है। अभी से ही इन्हें सत्ता जाने का डर सताने लगा है लिहाजा इनके नेता आए दिन मीडिया में फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मनमाने ढंग से बस किराया वसूलने वालों पर सरकार की पैनी नजर है। ऐसे लोगों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3015960
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित