समाचार ब्यूरो
06/06/2023  :  18:16 HH:MM
कांग्रेस ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर फिर साधा निशाना
Total View  2370


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर शुक्रवार की शाम ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर फिर निशाना साधा और मोदी सरकार पर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।


कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह पता लगाने के बजाय कि इस भीषण दुर्घटना का कारण क्या है। सरकार अब इस हादसे के पीछे साजिश होने की कहानी गढ़ रही है और यात्री सुरक्षा पर ध्यान देने से भाग रही है। ”

सुश्री श्रीनेत ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भीषण रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार अपनी ‘विफलताओं’ से लोगों का ध्यान भटका रही

है। भाजपा सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा काे प्राथमिकता देने हट रही है।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “ हकीकत यह है कि रेल हादसे इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता नहीं है। ”

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर रेल मंत्री के खोखले सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है।

श्री खड़गे ने पत्र में लिखा, “भारतीय इतिहास की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस ट्रेन दुर्घटना से हम सभी की आंखें खुली की खुली रह गयी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुरक्षा के सभी 'खोखले' दावों की पोल अब खुल कर सामने आ गई है। ”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि इस भीषण दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए श्री वैष्णव को इस्तीफा दे देना चाहिए।







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2576796
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित