समाचार ब्यूरो
31/05/2023  :  19: 30 HH:MM
विजय कुमार उत्तर प्रदेश के नये कार्यवाहक डीजीपी
Total View  2383


 à¤²à¤–नऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी विजय कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है।


आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री कुमार सीबी-सीआईडी ​​के पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात है। उन्होने बुधवार को प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लिया।

श्री कुमार ने गोमती नगर में पुलिस मुख्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे निवर्तमान डीजीपी आरके विश्वकर्मा से कार्यभार संभाला। इससे पहले श्री कुमार को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इस आशय का आदेश प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने जारी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय कुमार को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार देने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार राज्य के तीसरे कार्यवाहक डीजीपी हैं। उनसे पहले 1988 बैच के आईपीएस आरके विश्वकर्मा ने 31 मार्च को कार्यवाहक डीजीपी का पदभार संभाला था। वह श्री डीएस चौहान के बाद दूसरे आईपीएस अधिकारी थे, जिन्हें कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1289577
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित