समाचार ब्यूरो
31/05/2023  :  17: 05 HH:MM
कश्मीर बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि
Total View  2395


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रूपये तथा घायलों को पचास- पचास हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है, “ प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में हुई बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी। ”

उल्लेखनीय है कि माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर कटरा जा रही एक बस के मंगलवार तड़के जम्मू के बाहरी इलाके में झज्जर कोटली के समीप जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी और 57 अन्य घायल हो गये।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4653207
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित