समाचार ब्यूरो
29/05/2023  :  20:05 HH:MM
अफगानिस्तान में तूफान, बाढ़ से 42 की मौत, 20 हजार एकड़ की खेती बर्बाद
Total View  1420


 à¤•ाबुल- अफगानिस्तान में पिछले एक महीने में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 42 लोगों की मौत हुई है और 45 अन्य घायल हुए हैं।


राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता शफीउल्ला रहीमी ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय टेलीविजन चैनल टोलोन्यूज ने श्री रहीमी के हवाले से कहा, “ भारी बारिश और बाढ़ ने 341 घरों और लगभग 20,000 एकड़ कृषि भूमि को भी नष्ट कर दिया है। ”

चैनल के मुताबिक प्राकृतिक आपदा ने देश के 34 प्रांतों में से 23 में कहर बरपाया है। इनमें कंधार, कुनार, खोस्त, बदाखसन, कपिसा और दाइकुंडी प्रांत प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, 13,000 मवेशी मारे गए हैं।

इस बीच, अफगानिस्तान के मौसम विभाग ने युद्ध से प्रभावित रहे देश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश और बाढ़ का अनुमान जताया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1814598
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क