समाचार ब्यूरो
29/05/2023  :  23:48 HH:MM
सोशल मीडिया की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता जरूरी: योगी
Total View  1420


 à¤²à¤–नऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया को विश्वनीयता के प्रति आगाह करते हुये सोमवार को कहा कि डिजिटल क्रांति के इस दौरान में वही ठहर पायेगा जो इसका सही इस्तेमाल करेगा।


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि प्रिंट मीडिया का सीमित दायरा होता है, लेकिन सोशल मीडिया का कोई दायरा नहीं होता है। ऐसे में आप सभी पिछले नौ वर्षों में बदलते भारत की तस्वीर को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के साथ वायरल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का वैश्विक मंच भारत की प्रतिष्ठा और विरासत का सम्मान हो रहा है। इसमें सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका रही है। सोशल मीडिया का ही नतीजा है कि चीन में आज योग की सबसे ज्यादा क्लासेस लग रही हैं। इतना ही नहीं आयुष दुनिया में छा गया है, लोग आयुर्वेद के पीछे भाग रहे हैं।

उन्होने कहा कि नाै साल पहले देश के राजनयिक संबंधों और कूटनीतिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में कितनी परेशानी आती होगी, यह बात केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से अच्छी तरह भला कौन जान सकता है। वहीं आज ऐसी स्थिति नहीं है। आज दुनिया भारत के सामर्थ्य को देखने आ रही है, जिसे हमें सोशल मीडिया के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहुंचाना होगा। इसके लिए हमें एनालिसिस करना होगा ताकि हम जो दुनिया को दिखा रहे हैं उसकी विश्वसनीयता और प्रमाणिकता बनी रहे।

योगी ने कहा कि वैश्विक मंच पर बढ़ती भारत की प्रतिष्ठा, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, गरीब कल्याणकारी योजनाओं समेत महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए बेहतर कदमों को सोशल मीडिया के माध्यम से हाईलाइट कर सकते हैं। इससे हम देश दुनिया से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ सकते हैं। उन्हें सही तथ्यों से अवगत करा सकते हैं क्योंकि हम उन्हे जो मैटेरियल देंगे तो उसे ही लोग स्वीकार करेंगे इसलिए उसकी प्रमाणिकता जरूरी है ताकि अगर वह कहीं से उस तथ्यों को क्रॉस चेक करे तो उन्हें सही जानकारी मिले। इससे आपकी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

उन्होने कहा कि आपने एग्जिट पोल में देखा होगा, जो जमीनी धरातल पर कार्य करता है उसका ही आकलन सही होता है। प्रदेश में 6 वर्षों में 54 लाख गरीबों को आवास दिये गये। उनके आधे-आधे मिनट के वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करें ताकि दुनिया को पता चल सके एक योजना आर्थिक स्वावलंबन का कैसे आधार बनी। यह महज एक उदाहरण है। सोशल मीडिया पर इस तरह की योजनाओं को वायरल करने से बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में परिवर्तन आ सकता है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया मौजूद रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3310956
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित