समाचार ब्यूरो
27/05/2023  :  22:45 HH:MM
देश के इतिहास को बदलने का प्रयास है संसद का नया भवन : नीतीश
Total View  1420


 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾ - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने संसद के नए भवन को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के देश के इतिहास को बदलने का प्रयास करार दिया और कहा कि आजादी के समय जो भवन था उसी को और विकसित करना चाहिए था, अलग से नया बनाने का कोई मतलब नहीं है।


श्री कुमार ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संसद के नये भवन के उद्घाटन के सवाल पर कहा कि नया भवन बनाने की क्या जरुरत थी। जब नई बिल्डिंग बनाने की बात हुई थी तो उस समय भी उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था। आजादी के समय जो बिल्डिंग थी उसी को और विकसित करना चाहिए था, अलग से नया बनाने का कोई मतलब नहीं है। देश के पुराने इतिहास को बदला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के नए भवन का राष्ट्रपति से उद्घाटन नहीं कराये जाने को पर अन्य पार्टियां इसका बहिष्कार कर रही हैं। जो पहले से भवन मौजूद था उसे ही विकसित करना चाहिए था। देश के इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता है। पुरानी चीजों को खत्म कर देने से इतिहास के बारे में कैसे पता चलेगा। आजकल जो शासन में हैं वो सारे इतिहास को बदल देंगे। आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी बदल देंगे। हमलोग एक-एक चीज मानते हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजलि देने हमलोग आते रहते हैं। जवाहरलाल नेहरु जी की मृत्यु के समय हम स्कूल में पढ़ते थे। इनकी मृत्यु का समाचार सुनकर काफी खराब लगा था। हमलोग शुरु से इनको मानते रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4068933
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित