समाचार ब्यूरो
25/05/2023  :  22:50 HH:MM
स्मृति ने रायबरेली में लगायी चौपाल
Total View  2373


 à¤°à¤¾à¤¯à¤¬à¤°à¥‡à¤²à¥€ - केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरूवार को रायबरेली जिले में सलोन विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया और चौपाल लगा कर जनता की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने रास्ते मे गाड़ी रोककर एक चाय के ढाबे पर चाय समोसे का भी स्वाद लिया। उन्होंने चौपाल लगा कर डीह ब्लॉक के मऊ व रोखा गांव में जनसुनवाई की। उन्होंने सिरसी गांव में लिवर की बीमारी से ग्रसित महिला को इलाज के लिए निजी धन से उपचार कराने का आश्वासन दिया है।

अमेठी की सांसद ने बताया कि डीह ब्लॉक में 15 हज़ार से अधिक लोगो को बिजली का और पांच हज़ार से अधिक लोगो को पानी का कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने अपनी संसद निधि से रोखा में खड़ंजे के निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि भी दी। इस दौरे में आम जनता से घुलते मिलते हुए उन्होंने छगनु चाय वाले के यहाँ चाय पी और समोसे खाये और लोगो को भी चाय समोसे का वितरण किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5316148
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित