समाचार ब्यूरो
13/05/2023  :  16:53 HH:MM
कर्नाटक की जीत सामूहिक प्रयास का परिणाम: खड़गे
Total View  1422


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी और चुनाव परिणाम को जनता की जीत और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है।


श्री खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पर कर्नाटक के लोगों ने जो भरोसा जताया है, पार्टी उस पर खरा उतरेगी और राज्य के विकास के लिए जो प्राथमिकताएं तय की गई है तथा जो वादे जनता से किए थे सबसे पहले उन काम शुरु किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष से जब पूछा गया किस पार्टी के कुछ नेता कर्नाटक की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बता रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “सच यह है कि ये चुनाव परिणाम कर्नाटक की जनता की जीत है यह जीत कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।”

उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का विशेष आभार जताया और कहा कि इन चुनाव परिणामों से कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना था कि यह समाज के सभी वर्गों की जीत है।

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर श्री खड़गे ने कहा, “हमारे यहां नेता के चुनाव की एक प्रक्रिया होती है। कहीं भी चुनाव होता है तो हम उसी प्रक्रिया के तहत काम करते हैं। हम राज्य में पर्यवेक्षक भेजते हैं जो वहां के नेताओं से बात करते हैं और उनकी तरफ से जिस तरह की रिपोर्ट आती है, उस पर हाईकमान विचार करता है और फिर तय होता है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5436099
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित