समाचार ब्यूरो
12/05/2023  :  21:55 HH:MM
रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र राज्य के लिए माइलस्टोन : हेमन्त सोरेन
Total View  2372


 à¤°à¤¾à¤‚ची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि काफी वर्षों से राज्य के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी चीजें जुड़ती आई हैं लेकिन, कैंसर के इलाज से संबंधित सुविधा इस प्रदेश में नही के बराबर था।


श्री सोरेन ने आज सुकुरहुट्टू रोड (कदमा) कांके स्थित रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन समारोह में कहा कि

वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही हमने इस निमित्त लगातार प्रयास किया है कि कैंसर पीड़ितों को राज्य में ही बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले। आज झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज टाटा ट्रस्ट्स द्वारा स्थापित रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन हुआ है। रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर देश में आदर्श कैंसर केयर संस्थान के रूप में पहचाना जाए , इसके लिए टाटा ट्रस्ट्स एवं राज्य सरकार आपसी समन्वय बनाकर इस संस्थान को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। रांची में कैंसर अस्पताल शुरू होने से अब झारखंड में कैंसर मरीजों तथा उनके परिवार के सदस्यों को काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि बड़ी तादाद में कैंसर मरीज हमारे राज्य से बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों या अन्य शहरों में जाया करते थे। कई बार तो हमने भी अलग-अलग माध्यमों से कैंसर पीड़ित लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य शहरों में भेजने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कैंसर अस्पताल कैसे बने, कैसे चले, अस्पताल में बेहतर सुविधा मुहैया कैसे कराया जा सके इस निमित्त कई बार विभागीय पदाधिकारियों के साथ मैं स्वयं चिंतन-मंथन करता था। राज्य सरकार एवं टाटा ट्रस्ट्स के सामूहिक प्रयास से आज वह दिन आया जब एक भव्य कैंसर अस्पताल रांची में खड़ा है। आज यह अस्पताल राज्य की जनता को समर्पित किया जा रहा है। निश्चित रूप से रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र राज्य के लिए माइलस्टोन साबित होगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3694246
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित