समाचार ब्यूरो
11/05/2023  :  17:58 HH:MM
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दिल्ली के विकास की गति बढ़ेगी: केजरीवाल
Total View  1422


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय को लोकतंत्र की जीत करार देते हुए कहा कि इससे दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी।


श्री केजरीवाल में दिल्ली सरकार बनाम केंद्र पर शीर्ष न्यायालय के फ़ैसले के बाद ट्वीट कर आज कहा “दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया। इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी। जनतंत्र की जीत हुई।”

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा “सत्यमेव जयते! बधाई दिल्ली , सालों के संघर्ष के बाद केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया उसका हक। आंखिरकार जनता की जीत हुई , लोकतंत्र की जीत हुई।”

वहीं दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने इसे सत्य की जीत करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा “कहा सत्यमेव जयते!सालों की लड़ाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को उसका हक़ दिलवाया है। दिल्ली की जनता के काम में अब कोई अड़ंगा नहीं लगा पाएगा। यह ऐतिहासिक निर्णय दिल्ली की जनता की जीत है। अब दिल्ली दुगनी गति से तरक़्क़ी करेगी। सबको बधाई!”

उल्लेखनीय है कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की पीठ ने अपना फैसला सुना दिया है। इस निर्णय में कहा गया है कि अधिकारियों की तैनाती और तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होगा। इसके अलावा प्रशासन के कामों में उपराज्यपाल को चुनी हुई सरकार की सलाह पर कम करना होगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6573375
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित